JDU के तीन सदस्यों की सदस्यता हो सकती है रद्द
पटना (मुकुंद सिहं)। विधान परिषद् मे जदयू के तीन सदस्यों नरेंद्र सिंह, महाचंद्र प्रसाद सिंह और सम्राट चौधरी की सदस्यता रद्द हो सकती हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री और परिषद में जदयू विधानमंडल दल के नेता नीतीश कुमार के निर्देश पर पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ने विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिहं को आवेदन देते हुए तीन बागी सदस्यों की सदस्यस्ता समाप्त करने की गुजारिश की है।
अर्जी के आधार पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने 9 नवम्बर को संबंधित सदस्यों का पक्ष जानने के लिए सुनवाई की तिथि तय की है। आपको बताते चले कि सम्राट चौधरी का कार्यकाल करीब 5 साल बचा है जबकि नरेंद्र सिंह का ढ़ाई साल का। महाचंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल दो साल का बचा हुआ है। वही महाचंद्र प्रसाद सिंह हथुआ से हम के प्रत्याशी हैं जबकि नरेंद्र सिंह और सम्राट चौधरी भी चुनाव में हम और भाजपा की मदद कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications