'मैं कभी अपना सवाल खुद नहीं बनाता', महुआ मोइत्रा के बचाव में लोकसभा स्पीकर के सामने बोले JDU सांसद
संसद शीतकालीन सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के कैश-फॉर-क्वेरी मामले में शुक्रवार को एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की गई। एक तरफ, स्पीकर ओम बिरला ने महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी। वहीं, महुआ मोइत्रा का बिहार के बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने बचाव किया।
उन्होंने कहा कि मैं कभी अपना सवाल खुद नहीं बनाता हूं। उनका सवाल उनका पीए पूछता है। सारे काम पीए करता है। यह बात सुनते ही स्पीकर ओम बिरला भड़क उठे। उन्होंने जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

'मेरा पासवर्ड मेरे PA के पास'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरधारी ने स्पीकर के आगे यह भी बताया कि मुझे मेरा पासवर्ड भी नहीं याद है। मेरा पासवर्ड, मेरे पीए के पास रहता है। मैं कभी अपना सवाल खुद नहीं बनाता हूं। उनका सवाल उनका पीए पूछता है।











Click it and Unblock the Notifications