'कौन है खड़गे-फरगे?...नीतीश होंगे अगले PM', JDU विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल
लोकसभा चुनाव के कुछ ही महीने अब बचे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' दोनों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। खासकर इन दिनों इंडिया गठबंधन सुर्खियों में छाया हुआ है।
पीएम उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम ममता बनर्जी की ओर से सामने आने के बाद जेडीयू में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। जेडीयू अपने नीतीश कुमार को इस पद पर लाना चाहती है।

ऐसे में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर अमर्यादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि कौन है खड़गे? हम खड़गे-फरगे को नहीं जानते हैं। मीडिया से सिर्फ उनका नाम सुना है। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी कहा कि सब कुछ नीतीश कुमार ने किया था। जब गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखा गया, तो नीतीश कुमार ने संयोजक की भूमिका निभाई। उन्होंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को इकट्ठा किया और उन्हें बार-बार बैठकों के लिए एक साथ लाने में मदद की। उन्हें नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा चुनना चाहिए...कांग्रेस पार्टी भरोसे के लायक नहीं है।
जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि लोग पहचान नहीं पाएंगे, वे नहीं जानते कि मल्लिकार्जुन खड़गे कौन हैं? अब जब आपने उनका नाम बताया है, तो मुझे पता चल गया। मुझे यह भी नहीं पता था कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष...उन्हें कोई नहीं जानता। आम लोग उन्हें नहीं जानते, वे नीतीश कुमार को जानते हैं। वह प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि हर कोई उन्हें जानता है।"












Click it and Unblock the Notifications