अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार की एडवाइजरी पर जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोकने का फैसला सरकार की ओर से लिया गया। शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में कश्मीर घाटी में पर्यटकों से अपील की गई कि वो घाटी छोड़कर वापस चले जाएं। सरकार की ओर से जारी जारी एडवाइजरी पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा को बीच में बंद करना और टूरिस्ट को बीच में वापस आने का निर्देश देना ये वहां पर आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की गई है। लोग पैनिक हैं, परेशान हैं।

आर्टिकल 370 को हटाए जाने की पक्षधर नहीं: JDU

आर्टिकल 370 को हटाए जाने की पक्षधर नहीं: JDU

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने आर्टिकल 370 को लेकर भी अपनी पार्टी का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड अपने जन्मकाल से ही आर्टिकल 370 को हटाए जाने की पक्षधर नहीं है। सरकार अगर किसी तरह का अमेंडमेंट करना चाहती है तो जितने भी स्टेकहोल्डर्स हैं सबको विश्वास में लेना चाहिए।

'आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की गई है'

'आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की गई है'

इस दौरान जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को लेकर जारी एडवाइजरी पर भी केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा को बीच में बंद करना और टूरिस्ट को बीच में वापस आने का निर्देश देना ये वहां पर आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की गई है। लोग पैनिक हैं, परेशान हैं।

इसलिए कैंसिल की गई अमरनाथ यात्रा

इसलिए कैंसिल की गई अमरनाथ यात्रा

वहीं जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार के फैसले को लेकर खुफिया सूत्रों ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ये कदम इंटेलिजेंस को मिले बेहद अहम इनपुट्स के आधार पर उठाया गया है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी घाटी में कई आत्मघाती हमलों की फिराक में हैं। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला घाटी में आतंकी खतरों की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+