फेसबुक डाटा चोरी: केसी त्यागी बोले- बेटे की कंपनी से जदयू का कोई संबंध नहीं

Recommended Video

    Facebook Data Leak पर KC Tyagi की सफाई- Party या Son Amrish का कोई लेना देना नहीं |वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। फेसबुक डाटा लीक चोरी मामले में जदयू नेता केसी त्यागी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके बेटे की कंपनी से जदयू पार्टी का कोई संबंध नहीं है और ना ही जदयू ने कैंब्रिज एनालिटिका पार्टी से किसी चुनाव में किसी तरह की मदद ली है। बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी पर फेसबुक के लगभग 5 करोड़ यूजर्स के डाटा चोरी करने का आरोप है।

    फेसबुक डाटा चोरी: केसी त्यागी बोले- बेटे की कंपनी से जदयू का कोई संबंध नहीं

    इस कंपनी का भारत में कारोबार एससीएल इंडिया देखती है। केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी इसी कंपनी, एससीएल के इंडिया हेड है। आरोप लग रहा था कि इस डाटा चोरी में अमरीश त्यागी का भी हाथ है। साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि जदयू ने 2010 के चुनाव में इस कंपनी की मदद ली थी। ये मामला सामने आने के बाद जदयू ने केसी त्यागी से इस मामले में सफाई मांगी थी।

    केसी त्यागी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेरे बेटे की कंपनी का जेडीयू से कोई नाता नहीं है और ना ही 2010 में उसकी कंपनी ने जेडीयू को कोई मदद की थी। ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। बता दें कि राजनीतिक पार्टियों को परामर्श देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर करोड़ों फेसबुक यूजर के डाटा चोरी करने और इसका इस्तेमाल 2016 में हुए अमरीकी चुनावों में करने के आरोप हैं। इसमें अमरीश त्यागी की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।

    40 साल के अमरीश त्यागी ने बतौर चुनाव विश्लेषक ट्रंप के चुनाव अभियान में अहम किरदार अदा किया था। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले एशियाई वोटरों पर लगातार काम किया और ये सुनिश्चित किया कि ये वोट ट्रंप को मिले। इसके लिए अमरीश ने लगातार मैनेजमेंट किया। लंबे समय तक अमरीश ने ट्रंप के साथ काम किया है। अब कंपनी पर इसी चुनाव में चोरी के डाटा का इस्तेमाल करने का आरोप लग रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+