जेडीएस विधायक एम शिवालिंगे गौड़ा ने दिया विवादित बयान, बोले- मोदी के नाम पर वोट मांगने आए समर्थकों को मारें तमाचा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर के विधायक एम शिवालिंगे गौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जेडीएस विधायक ने कहा रविवार को कहा कि जो लोग कर्नाटक में मोदी के पक्ष में नारे लगाएं, उन लोगों के चेहरे पर मुक्के मारने चाहिए। भाजपा कर्नाटक ने ट्वीट कर इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा किया कि जेडीएस के विधायक ने लोगो से पीएम मोदी के ऊपर चप्पल फेंकने के लिए कहा, जब वो कर्नाटक के दौरे में हों।

JDS MLA Shivalinge Gowda uged people to throw slippers on PM Modi Karnataka visits

बीजेपी का कहना है कि राज्य में सरकार चला रहे गठबंधन के सहयोगी खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शासन में लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही स्थापित करने की साफ कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में बीजेपी की कांग्रेस और जेडीएस से सीधी टक्कर है। पिछले साल हुए चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक सीटें लाने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी। कर्नाटक में 26 लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी को दक्षिण भारत के इस राज्य में बहुत उम्मीदे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+