JDS ने BJP से गठबंधन के दिए संकेत, तो देवगौड़ा से मिलने पहुंच गए फारूक अब्दुल्ला, आखिर क्या बातें हुईं

JDS ने 2024 के चुनाव में भाजपा से गठबंधन के संकेत दिए है। इसके 24 घंटे बाद ही National Conference पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कश्‍मीर से बेंगलुरू जेडीएस प्रमुख से मिलने पहुंचे हैं।

HD Devegowda

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा विरोधी मोर्चा खड़ा करने में जुटी हुई हैं। वहीं एक दिन पहले जनता दल (एस) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ऐसा बयान दिया था जिससे 2024 के चुनाव में जेडीएस और भाजपा के बीच गठबंधन होने के संकेत मिले थे।

वहीं देवगौड़ा के इस बयान के ए‍क दिन बाद जम्‍मू-कश्‍मीर के प्रमुख राजनीतिक दल नेशनल कान्‍फ्रेंस पार्टी के मुखिया फारुख अब्दुल्‍ला बेंगलुरू पहुंचे गए, उन्‍होंने जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बैठक में कर्नाटक पूर्व सीएम और देवगौड़ा के बेटे कुमारस्‍वामी भी मौजूद थे।

याद रहे फारुख अब्दुल्‍ला ने बीते रविवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो हम उन लोगो को दूर रखने के लिए एक गठबंधन बनाएंगे जो धार्मिक राजनीति करते हैं और कुछ मुद्दों पर लोगों को विभाि‍ज करते हैं। याद रहे फारुख अब्बदुल्‍ला की पार्टी भाजपा की कट्टर विपक्षी पार्टियों में एक है।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी। हालांकि इस मुलाकात के बाद फारुख अब्दुल्‍ला ने कहा देवगौड़ा की ये मुलाकात एक मैत्रीपूर्ण मीटिंग थी।

फारुख अब्दुल्‍ला ने कहा कि जब देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री थे, उस समय में जो उन्‍होंने जम्‍मू कश्‍मीर के लिए किया, उसके लिए मैं उन्‍हें धन्‍यवाद देना चाहता हूं। उन्‍होंने कहा देवगौड़ा उस समय कश्‍मीर आए थे और सीमावतर्ती क्षेत्रों का दौरा किया था जब वहां आने से हर नेता डरता था।।

बता दें एक दिन पहले जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा ने सांप्रदायिक पार्टी और गैर सांप्रदायिक पार्टी के सवाल पर विपक्ष को झटका देने वाला जबाब दिया था। देवगौड़ा ने कहा था कि मैं नहीं बता सकता हूं कि कौन सी पार्टी सांप्रदायिक है और कौन सी सांप्रदायिक नहीं है।

देवगौड़ा ने कहा था कि मैं राष्ट्रीय राजनीति का विश्लेषण कर सकता हूं,लेकिन इसका कोई लाभ नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था कि देश मे ऐसी कोई पार्टी नहीं है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रूप से ना जुड़ी रही हो।

2024 का लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ जेडीएस गठबंधन करेगी इन कयासों का जवाब देते हुए एचडी देवगौड़ा ने सीधे जवाब ना देते हुए कहा था देखेंगे।

वहीं जब ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर रेल मंत्री के इस्‍तीफे की मांग जब विपक्ष ने की थी तब भी रेल मंत्री वैष्णव के इस्तीफे की मांग को देवगौड़ा ने अनुचित बताया था। वहीं देवगौड़ा के बेटे कुमारस्‍वामी ने भाजपा और जेडीएस के गठबंधन की अटकलों पर सीधे जवाब ना देते हुए कहा था कि हमारी प्राथमिकता जेडीएस को अपने दम पर विकसित करना है।

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस के बीच गठबंधन की कवायद शुरू हो चुकी हे। माना जा रहा है कि देवगौड़ा की पार्टी जनता दल एस के साथ भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन कर सकती है। भाजपा के खिलाफ जुट रही विपक्षी मोर्चा से मुबाबला करने के लिए भाजपा ने भी पार्टियों को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है और नया फ्रंट बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+