पहली डेट पर ही Vance ने कर दिया था प्यार का इजहार, पढ़िए जेडी और उषा की अनोखी दास्तान!
JD Vance Usha Vance Love Story: जब प्यार की शुरुआत किताबों के बीच होती है और मंजिल राजनीति के सबसे ऊंचे मुकाम तक पहुंचती है, तो ऐसी कहानी दुनिया भर में मिसाल बन जाती है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस की प्रेम कहानी कुछ ऐसी ही है।
येल लॉ स्कूल की क्लासरूम में शुरू हुआ यह रिश्ता अब अमेरिका की सत्ता के गलियारों में एक प्रेरणादायक जोड़ी के रूप में जाना जाता है। इन दिनों वेंस दंपती अपने तीन बच्चों - इवान, विवेक और मिराबेल के साथ भारत यात्रा पर हैं। यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि यह भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच एक भावनात्मक पुल भी बनाता है, क्योंकि उषा की जड़ें भारत के आंध्र प्रदेश में हैं।

येल यूनिवर्सिटी में हुई पहली मुलाकात
उषा और जे.डी. वेंस की प्रेम कहानी येल लॉ स्कूल से शुरू हुई थी। साल 2010 में दोनों वहीं पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक डिस्कशन ग्रुप में दोनों मिले, जो अमेरिका की वाइट वर्किंग क्लास में सामाजिक गिरावट पर चर्चा कर रहा था। यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और जल्द ही प्यार में बदल गई। वेंस ने अपनी किताब Hillbilly Elegy में लिखा है कि उन्होंने उषा से पहली डेट के बाद ही कह दिया था कि वे उनसे प्यार करते हैं।
ये भी पढ़ें: हाथों में हाथ डाले पत्नी संग भारत पहुंचे JD Vance, भारतीय परिधान में बच्चों ने जीता दिल, अक्षरधाम में किए दर्शन
'जनरेटिक एनॉमली' हैं उषा: जे.डी. वेंस
वेंस ने अपनी पत्नी के लिए किताब में लिखा कि उषा एक "जनरेटिक एनॉमली" यानी असामान्य रूप से खास इंसान हैं, क्योंकि उनमें सभी अच्छी खूबियां एक साथ हैं - बुद्धिमान, समझदार, संवेदनशील और प्रेरणादायक।
सादा जीवन, ऊंचे विचार वाली उषा
उषा वेंस का बचपन अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीता। उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश से हैं और 1970 के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे। उनके पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मां मॉलिक्युलर बायोलॉजिस्ट। उषा ने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक किया और फिर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमफिल किया।
परिवार का IIT से गहरा नाता
उषा के दादा रामसास्त्री चिलुकुरी IIT मद्रास में फिजिक्स पढ़ाते थे। उनके नाम पर आज भी IIT एक स्टूडेंट अवॉर्ड देता है। उषा के पिता और दादा दोनों ही आईआईटी से जुड़े रहे हैं।
जज के साथ क्लर्कशिप से लॉ फर्म तक का सफर
2015 में उषा ने अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के साथ क्लर्कशिप की थी। बाद में वे लॉ फर्म Munger, Tolles & Olson LLP में वकील बनीं और उच्च शिक्षा, सरकार, टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में केस लड़े। वांस के राजनीति में आने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी।
उषा का धर्म और सोच
एक इंटरव्यू में उषा वेंस ने कहा था, "मैं एक धार्मिक घर में पली-बढ़ी हूं। मेरे माता-पिता हिंदू हैं और उनका धर्म ही उन्हें अच्छे इंसान और अच्छे माता-पिता बनाता है। मैंने धर्म की ताकत देखी है।"
फिल्म में दिखी उनकी कहानी
वेंस की किताब पर बनी नेटफ्लिक्स फिल्म Hillbilly Elegy में उषा का किरदार अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने निभाया था। फिल्म में उनके किरदार ने अपने पिता के संघर्षों को याद करते हुए कहा, "उन्होंने अमेरिका में शुरू से सब कुछ बनाया - बिना कुछ लिए आए और खुद का रास्ता खोजा।"
असाधारण मुकाम तक पहुंची एक साधारण प्रेम कहानी
उषा और जे.डी. वांस की यह प्रेम कहानी येल यूनिवर्सिटी से शुरू होकर अमेरिका की सबसे बड़ी राजनीतिक कुर्सियों तक पहुंची है। आज वे एक साथ न केवल जीवन में बल्कि अमेरिका के भविष्य को आकार देने की भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ें: JD Vance India Visit: 4 दिन के भारत दौरे पर जेडी वेंस, जयपुर से आगरा तक टूर, व्यापार और टैरिफ पर अहम चर्चा












Click it and Unblock the Notifications