JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का जयपुर दौर बीच में रद्द, इस वजह से फैसला
JD Vance India Visit: भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा बीच में ही रद्द कर दिया गया है। 4 दिनों के भारत दौरे पर आए जेडी वेंस का जयपुर का दौरा रद्द हो गया है। जयपुर पुलिस के सूत्रों से जानकारी दी गई है। वेंस बुधवार( 23 अप्रैल) को अपने पूरे परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचे।

आगरा से वापसा जाना था जयपुर
दरअसल, 21 अप्रैल को 4 दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति दिल्ली दौरे के बाद जयपुर के दौरे पर गए थे। इस दौरान वे आज जयपुर से वापस आगरा पहुंचे थे और परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। वहीं ने अब सिर्फ जयपुर में रात में रुकेंगे। वहां पर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
इस वजह से दौरा रद्द
वहीं दौरा रद्द होने को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जेडी वेंस अब आगरा से वापस जयपुर जाएंगे। लेकिव किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।माना जा रहा है कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ही अमेरिकी प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
सीएम योगी ने किया स्वागत
बता दें कि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज आगरा पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। सीएम योगी ने X पर पोस्ट किया, 'माननीय अमेरिकी उपराष्ट्रपति श्री जे.डी. वेंस और उनके परिवार का उत्तर प्रदेश, भारत के पवित्र हृदय स्थल में, जो अपनी शाश्वत भक्ति, जीवंत संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, हार्दिक स्वागत है।'
ताज महल अद्भुत है- वेंस
वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी अपनी पत्नी उषा वांस और उनके तीन बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। अधिकारियों के अनुसार, ताजमहल की यात्रा के बाद वेंस ने आगंतुक डायरी में लिखा, 'ताज महल अद्भुत है। यह सच्चे प्रेम, मानव प्रतिभा का प्रतीक है और भारत जैसे महान देश को समर्पित एक श्रद्धांजलि है।'












Click it and Unblock the Notifications