बिहार में गर्मायी सियासत, नीतीश के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन
यही हाल राज्य के अन्य इलाकों में भी देखा गया है। बेगूसराय, दरभंगा और बिहारशरीफ में भी नीतीश समर्थक सड़कों पर उतरे और नीतीश के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोग विभिन्न नारा लिखी तख्तियां भी हाथ में लिए हुए हैं। उनका कहना है कि बिहार को नीतीश के अलावा कोई भी स्वीकार नहीं है। ये लोग नीतीश को फिर से मुख्यमंत्री बनाने तथा नीतीश से इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के मद्देनजर एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जद (यू) के वरिष्ठ नेता भी इन प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
लेकिन जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक नीतीश सरकारी आवास खाली करने का मन बना लिया है और पास में ही एक मकान में रहने के लिए जाने वाले हैं। नेताओं ने कहा कि यह साफ है कि नीतीश कुमार इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
तो वहीं जेडीयू चीफ शरद यादव ने साफ कहा कि विधायक दल की बैठक तय करेगी कि बिहार का सीएम कौन होगा? यादव ने मीडिया से कहा, "हम विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव करेंगे। आप सबको इसकी जानकारी दी जाएगी।" जद(यू) को राज्य में 40 लोकसभा सीटों में से मात्र दो सीट मिली हैं, जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में इसे 20 सीटें मिली थी, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जद(यू) का गठबंधन था। पिछले साल जद(यू) 17 सालों का गठबंधन तोड़कर भाजपा से अलग हो गई थी।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। आम चुनाव में जद (यू) को मात्र दो सीटें मिली हैं।













Click it and Unblock the Notifications