जेडीयू नेता ने स्मृति ईरानी पर की अश्लील टिप्पणी, भड़की बीजेपी, मचा बवाल
नई दिल्ली। स्मृति ईरानी को पोर्टफोलियो क्या चेंज हुआ, विरोधी दलोंं को मौका मिल गया है उन पर निशाना साधने का। भाजपा के धुर विरोधी दल जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता अली अनवर ने इस बात को लेकर स्मृति ईरानी पर काफी भद्दी टिप्पणी की है।
अनवर ने कहा कि अच्छा हुआ स्मृति को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है जो कम से कम तन ढकने के तो काम आएगा।
बवाल के बाद लिया यू-टर्न
अनवर के इस बयान के बाद जब बवाल मचने लगा तो उन्होंने तुरंत यू-टर्न ले लिया। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा था कि अच्छा मंत्रालय मिला और वो लोगों का तन ढकने का काम कर सकती हैं इसके अलावा मेरा कुछ और मतलब नहीं था।
नीतीश कुमार के मन में महिलाओं के प्रति जरा भी सम्मान है तो अली अनवर को हटाएं
हालांकि अनवर की इस सफाई का असर सोशल मीडिया पर पड़ता नहीं दिख रहा और लोगों ने उनके बयान के लिए उन्हें काफी कोसा भी है। बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी कहा है कि यह स्मृति ईरानी के लिए किया गया घटिया कमेंट है। नीतीश कुमार के मन में महिलाओं के प्रति जरा भी सम्मान है तो अली अनवर को हटाएं।
एचआरडी छीन कर कपड़ा मंत्रालय सौंप दिया
मालूम हो कि मंगलवार को मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय सौंप दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications