जयप्रकाश ने कांग्रेस के वादों को बताया अव्यावहारिक, बुद्धिमानी से पार्टी का चयन करने की दी सलाह
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को लोक सत्ता के संस्थापक जय प्रकाश नारायण ने अव्यवहानिक बताते हुए आलोचना की है। उन्होंने कहा कांग्रेस ऐसे दावों की बौछार कर रही है जो लंबे समयके लिए भारत देश के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस के बजाय चुनाव में ऐसी पार्टी को चुनने की लोगों से अपील की जो राज्य के विकास और कल्याण के बीच अच्छा संतुलन बना रही हो।

हालांकि जय प्रकाश नारायण ने बीआरएस का नाम नहीं किया लेकिन परोक्ष रूप से केसीआर की पार्टी का समर्थन किया। उनके अनुसार बीआरएस तेलंगाना में आर्थिक विकास और लोगों के कल्याण के बीच संतुलन सुनिश्चित करने में सफल रही है।
एक मीडिया चैलन के इंटरव्यू में केटीआर के साथ शामिल हुए पूर्व सिविल सेवक से कार्यकर्ता से राजनेता बने जय प्रकाश नारायण ने कहा कि राजनीतिक दल चुनावों के दौरान लोगों से कई वादे करते हैं लेकिन हमें इन वादों के पक्ष और विपक्ष दोनों पर विचार करने के बाद बुद्धिमानी से चयन ही उनका करना चाहिए।
जय प्रकाश नारायएण ने कहा हमें विचार करना चाहिए कि क्या ये वादे उनके बच्चों के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद करेंगे या उन्हें जीवन भर सरकारों पर निर्भर बनाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी राजनीतिक दल कल्याणकारी योजनाओं के बिना जीवित नहीं रह सकता, इसके साथ ही उन्होंने अगाह किया कि अपना लाभ केंद्र बिंदु नहीं होना चाहिए।
उन्होंने हैदराबाद और तेलंगाना के विकास, आंध्र प्रदेश के लोगों के डर को सफलतापूर्वक दूर करने और हैदराबाद को एक महानगरीय शहर का सच्चा प्रतीक बनाने के लिए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications