केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन का इस्तीफा, राहुल की टीम में होंगी शामिल

jayanthi natrajan
नयी दिल्ली। विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में हार मिलने के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। चुनाव के लिए उनकी राजनीति शुरु हो गई है। टीमें तैयार हो रही है। संगठन को मजबूत करने की कवायत तेज हो गई है। ऐसे में अगले साल मई में होने वाले आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए केद्रीय वनराज्य मंत्री जयंती नटराजन ने अपने मंत्रीपद से इस्तीफा सौंप दिया है और वो संगठन के लिए काम करने को तैयार हो गई है।

नटराजन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अपना इस्तीफा सौंपते हुए नटराजन ने कहा कि आगामी आम चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए वे इस्तीफा दे रही हैं। अब वो पार्टी संगठन में काम करेगी।

नटराजन के इस्तीफे के साथ ही वन मंत्रालय का जिम्मा केद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को सौंप दिया गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले और मंत्री भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+