...तो पत्नी की वजह से हुआ मोदी के मंत्री का तबादला

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा का मंत्रालय बदल दिया गया। उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय भेज दिया गया। ऐसे में जयंत सिन्हा के तबादले के बाद अब खबरें आ रही है कि उनका तबादला उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा की वजह से हुआ है। इस तबादले में एक बड़ी वजह बनी चर्चित चाय पार्टी, जो जयंत सिन्हा ने अपने घर पर दी थी।

punita sinha

टी-पार्टी बनी वजह

14 मई को अपने घर पर वित्त मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति के सदस्यों और बैंक प्रमुखों के लिए उन्होंने एक चाय पार्टी रखी थी। इस चाय पार्टी में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ-साथ सभी सरकारी बैकों के सीईओ शामिल हुए थे। इस टी पार्टी में जयंत सिन्हा की पत्नी, जो की एक इनवेस्टमेंट बैंकर और बाजार विशेषज्ञ है वो भी मौजूद थी।

पत्नी की वजह से तबादला

वहीं अब पुनीता ने इस टी पार्टी से राज ये पर्दा हटाते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि घर पर चाय पार्टी रखने के लिए उनके पति ने वित्त मंत्री से इजाजत रखी थी और वो बतौर होस्ट उस पार्टी में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरे निजी इंवेस्टमेंट कंपनियों में डायरेक्टर के पद पर होने से मेरे पति का कोई लेना-देना नहीं है। वो उन कंपनियों में गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र निदेशक के पद है, जिनका कंपनी के रोजमर्रा के फैसलों में कोई दखल नहीं होता।

अपने दम पर हासिल किया मुकाम

पुनीता ने कहा कि मेरा अपना सफल करियर है, इसमें मेरे पति का कोई योगदान नहीं। मेरे करियर में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे पति किस विभाग में हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज जहां हूं अपने दम पर हूं, किसी की मदद से नहीं। आपको बता दें कि टी पार्टी में पत्नी पुनीता सिन्हा की मौजूदगी और निजी कंपनियों में उनके डायरेक्टर के पद पर होने को जयंत सिन्हा के विभाग के तबादले को अहम वजह बताया जा रहा है। इसी वजह पर सफाई देते हुए पत्नी पुनीता सिन्हा ने अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ में इंटरव्यू के दौरान ये बाते कही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+