RLD Join NDA: अमित शाह की मौजदूगी में औपचारिक रूप से NDA में शामिल हुए जयंत चौधरी, सीटों पर भी चर्चा फाइनल!
Jayant Chaudhary RLD Joins NDA Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से 195 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ एनडीए का कुनबा भी आज बढ़ गया।
जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) औपचारिक रूप से एनडीए खेमे में शामिल हो गई। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का आज ऐलान हो गया है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डी ने ट्वीट करते हुए लिखा-"आज गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी जी से मुलाकात हुई। मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।"
सीटों पर बात भी पक्की!
वहीं इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी और आरएलडी के बीच सीटों को लेकर चर्चा की गई है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी और आरएलडी में यूपी में लोकसभा सीटों को लेकर डील पक्की हो गई है। बीजेपी की तरफ से बिजनौर और बागपत की सीट जयंत की पार्टी आरएलडी को दे दी है, जबकि घोसी सीट ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के पास गई है।
मालूम हो कि बीते कई दिनों से आरएलडी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, जिस पर खुद जयंत चौधरी पर मुहर लगा चुके थे। हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी था, जो कि अब हो चुका है। हाल ही में उन्होंने संकेत दिया था कि भाजपा के साथ समझौते पर मुहर लग गई है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications