'आपसे ज्यादा साहसी हैं..', विनेश फोगाट की तारीफ पर ट्रोल हुए जयंत चौधरी, अब यूं दिया जवाब

Jayant Singh: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पहलवान विनेश फोगाट के प्रदर्शन की सराहना की थी। विनेश फोगाट के प्रदर्शन की सराहा करने पर जयंत चौधरी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने लगा।

दरअसल, जयंत चौधरी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा था, 'वह विपरीत परिस्थितियों में साहस की कहावत को चरितार्थ करती है! ओलंपियन, चैंपियन और अब भारत के लिए ओलंपिक पदक विजेता! शुभकामनाएं विनेश फोगाट!' इस पोस्ट के जयंत चौधरी को ट्रोल का सामना करना पड़ा।

Jayant Chaudhary

प्रकाश झा नामक एक X यूजर ने फोगाट के लिए उनके बधाई संदेश के जवाब में कहा, 'वह आपसे कहीं अधिक साहसी हैं और उनमें आपसे अधिक साहस है सर।' एक्स यूजर की टिप्पणी पिछले साल की शुरुआत में दिल्ली में विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और कुछ अन्य पहलवानों के लंबे समय तक चले धरने के संदर्भ में थी।

जो भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ था। इस प्रतिक्रिया पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह ने भी एक्स यूजर की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उनसे सहमति जताई। यूजर ने कहा कि वे आपसे साहसी हैं, तो जयंत ने रिप्लाई दिया, 'बिलकुल!, Absolutely'

दरअसल, जनवरी 2023 में विनेश और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित उनके साथी पहलवान राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। उन्होंने तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख ब्रज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।

पहलवानों ने उन पर कई महिला एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने विरोध करने वाले पहलवानों को हिरासत में लेने के लिए बल प्रयोग किया। विरोध प्रदर्शन ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं, खासकर तब जब पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में लिया जब उन्होंने नए संसद भवन तक मार्च करने की कोशिश की।

आपको बता दें कि रालोद नेता जयंत चौधरी जंतर-मंतर पर गए और प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर कहा, "कोई भी हमारे पुरस्कार विजेताओं को रोते हुए नहीं देखना चाहता।" बता दें कि इस प्रदर्शन के बाद डब्ल्यूएफआई को आखिरकार निलंबित कर दिया गया और बृज भूषण शरण सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+