जयनगर उपचुनाव: कांग्रेस ने बीजेपी को दी मात, कर्नाटक में पार्टी की हुई 80 सीटें
बेंगलूरू: कर्नाटक की एक विधानसभा सीट जयनगर पर सोमवार को मतदान समाप्त हुआ था, तो वहीं आज वोटों की गिनती जारी है। विधानसभा क्षेत्र के सभी 216 मतदान केंद्रों पर 55 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान समाप्त हुआ था। इस सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक बीएन विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को उम्मीदवार बनाया, तो वहीं कांग्रेस ने रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या रेड्डी को चुनावी मैदान में उतारा था। जयनगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की आज गिनती हो रही है। सुबह 8 बजे से वोटों को गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती गिनती में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications