सुपरस्टार रजनीकांत CM जयललिता से मिलने बेटी संग पहुंचे अपोलो अस्पताल
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का हालचाल पूछा। जयललिता 22 सितम्बर से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है।

रजनीकांत अस्पताल के बाहर ग्रीम्स रोड पर मौजूद रिपोर्टर्स और कैमरा से बचते हुए निकल रहे थे। इसके बावजूद एक फोटॉग्रफर ने इस सुपरस्टार की तस्वीर अपने कैमरे में उतार ली जब वह कार से अस्पताल के बाहर निकल रहे थे।
रजनीकांत के साथ उनकी बेटी ऐश्वर्या आर धनुष भी थीं। उन्होंने शाम तकरीबन 6 बजकर 45 मिनट पर अस्पताल छोड़ा।
रजनीकांत के प्रवक्ता ने बताया कि वह अस्पताल गए थे लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। 23 सितंबर को जयललिता अपोलो अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
इसपर रजनीकांत ने ट्वीट किया था,'मैं ईश्वर से अपनी प्यारी चीफ मिनिस्टर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications