चेन्नई में ऑटो ड्राइवर के घर में जन्मीं 'जयललिता', शशिकला ने किया नामकरण
पूर्व मुख्यमंत्री की याद में शशिकला ने पार्टी कार्यकर्ता की नवजात बच्ची का नम जयललिता रख दिया है।
चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का 5 दिसंबर को अपोलो अस्पताल में निधन हो गया, लेकिन दिवंगत मुख्यमंत्री की याद में उनकी करीबी वीके शशिकला ने पार्टी कार्यकर्ता की नवजात बच्ची का नम जयललिता रख दिया है।

अन्नाद्रमुक कार्यकर्ता की बेटी को ये नाम शशिकला ने नामकरण संस्कार के बाद दिया। अम्मा के निवास स्थल पोएस गार्डेन में ही बच्ची का नामकरण किया गया। बच्ची के पिता सेंथिल कुमार और मां गायत्री थेनी जिला के निवासी हैं। सेंथिल कुमार ऑटो ड्राइवर का काम करता है।
रविवार को बच्ची का जन्म हुआ, जिसके बाद उसके माता पिता बच्ची के नामकरण के लिए वह शशिकला के पास पहुंचे थे।अन्नाद्रमुक द्वारा जारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। आपको बता दें कि शशिकला को अन्नाद्रमुक की बागडोर सौंपने की तैयारी चल रही है। वो अम्मा की मृत्यु से पहले भी पार्टी में अहम रोल निभाती आ रही है।
5 दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार की पूरी रस्में शशिकला ने निभाई। ऐसा कर उन्होंने खुद को उनके राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी जताने की कोशिश की। पार्टी कार्यकर्ता भी शशिकला को वो सम्मान दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications