जयललिता की जमानत याचिका खारिज, समर्थको में शोक की लहर

बैंगलुरू। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को कर्नाटक हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गयी है। जमानत मिलते ही समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। हाईकोर्ट में जयललिता की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी ने जयललिता की खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जमानत की अपील की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जयललिता को सशर्त जमानत दे दी है। कुछ ही देर में जयललिता के वकील जमानत के कागज जेल में जमा करेंगे और जल्द ही जयललिता जेल से बाहर होंगी।

jayalalitha

आय से अधिक संपत्ति के मामले में 27 सितंबर को कोर्ट ने जयललिता को दोषी मानते हुए चार साल की सजा और सौ करोड़ के जुर्माने की सज सुनाई थी। 27 सितंबर से जेल में बंद जयललिता को कोर्ट के इस फैसले के बाद काफी राहत मिली है। उधर जयललिता के समर्थकों में जबरदस्त जश्न का माहौल है। चेन्नई स्थित जयललिता के घर के बाहर उनके समर्थक खुशी से झूम रहे हैं।

आपको बता दें कि जयललिता के जेल जाने के बाद पन्नीरसेल्वम को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया था जिन्हे जयललिता के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में गिना जाता है। जयललिता के जेल जाने के बाद से ही पूरे तमिलनाडु में जगह-जगह उनके समर्थन में प्रदर्शन हो रहे थें। सुनवाई से पहले कोर्ट की परिधि के एक किलोमीटर में धारा 144 लागू कर दी गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+