जयललिता की मौत के मामले में शशिकला और अपोलो अस्पताल के मैनेजमेंट को जांच कमीशन का समन

जयललिता की मौत के मामले में शशिकला को जांच कमीशन का समन

चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री मरहूम जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग ने उनकी सहयोगी रही शशिकला और अपोलो अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान का जयललिता का एक वीडियो हाल ही में सामने आया, इसके बाद जांच कमीशन ने शशिकला और अस्पताल को समन भेजा है। शशिकला को आय से अधिक सपंत्ति के मामले में चार साल की सजा सुनाई गई है, वो इस समय जेल में है।

 Jayalalitha death probe panel issues summons to Sasikala and Apollo management

जयललिता के विधानसभा क्षेत्र रहे आरके नगर में उपचुनाव के दौरान 20 दिसंबर को टीटीवी दिनाकरन ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें जयललिता अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और टीवी देख रही हैं। जयललिता गिलास में जूस पीती भी नजर आ रही हैं। टीटीवी दिनाकरन ने इस वीडियो के जरिए उन दावों को गलत कहा था जिसमें कहा गया था कि अस्पताल में इलाज के दौरान जयललिता से किसी ने मुलाकात नहीं की थी। कहा जा रहा है कि ये वीडियो शशिकला ने बनाना किया था।

22 सितंबर 2016 को जयललिता चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनकी छह दिंसबर को अस्पताल में मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं और कई तरह की साजिशों की बात कही जाती रही है। इस मामले की मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर जज जस्टिस ए अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में जांच आयोग जांच कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+