ममता बनर्जी के सिर काटने वाले बयान पर जया बच्चन बोलीं-भाजपा गाय को बचाएगी पर औरतों को नहीं
भाजपा नेता के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर 11 लाख रुपए का ईनाम देने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भाजपा को घेरा है।
नई दिल्ली। भाजपा नेता के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर 11 लाख रुपए का ईनाम देने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने भाजपा को घेरा है।

बुधवार को राज्यसभा में जया बच्चन ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टी गाय की सुरक्षा करना चाहती है, पर महिलाओं की नहीं। राज्यसभा में अपना कड़ा विरोध जाहिर करते हुए जया बच्चन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत ही कड़े निर्णय लेने होंगे।
भाजपा नेता के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आप गाय को बचा सकते हैं, पर महिलाओं को नहीं। महिलाओं को सजा होगी। उन्होंने कहा कि आप एक महिला के खिलाफ कैसे ऐसी बात कर सकते हैं।
जया बच्चन ने कहा कि महिलाएं आज सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आप उन्हें असुरक्षित महसूस करवा रहे हैं। जया बच्चन ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि क्या आप इन सबको बढ़ावा दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य योगेश वार्ष्णेय ने ममता बनर्जी को लेकर हनुमान जयंती के दिन उनके सिर पर 11 लाख रुपए का ईनाम देने वाली बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications