Jaya Bachchan ने राज्यसभा में खुद कहा- "मैं जया अमिताभ बच्चन", जगदीप धनखड़ का रिसपांस हुआ वायरल, VIDEO
सर केवल जया बच्चन बोलते तो काफी था...पिछले दिनों राज्यसभा में अमिताभ बच्चन का नाम जोड़कर संबोधित किए जानें पर सपा सांसद जया बच्चन ने गुस्से में ऐसा कहा था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। वहीं तीन दिन बाद आज जया बच्चन ने खुद ही राज्यसभा में अपना परिचय जया अमिताभ बच्चन' कहते हुए दिया। इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद सदन का पूरा माहौल ही बदल गया।

सोशल मीडिया पर राज्यसभा का आज का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं जया बच्चन के खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' कहने पर धनखड़ ने क्या दिया रिएक्शन?
पति अमिताभ का नाम जोड़े जाने पर जताई थी आपत्ति
बता दें एक्ट्रेस और राजनेता बनीं सांंसद जया बच्चन ने 29 जुलाई को राज्य सभा में जया बच्चन ने उस समय कड़ी आपत्ति जताई थी जब उन्हें उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जया अमिताभ बच्चन कह कर संबोधित किया था। तब जया बच्चन गुस्से से तमतमा उठी थी और कहा था "सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी होता।"
महिलाओं को पतियों के नाम से पहचाना जाएगा
इसके साथ ही जया बच्चन ने कहा था "यह कुछ नया है, कि महिलाओं को उनके पतियों के नाम से पहचाना जाएगा, जैसे कि महिलाओं का कोई अस्तित्व या अपनी कोई उपलब्धि नहीं है।" जिसके जवाब में झेपते हुए उपसभापति ने जबाब दिया था कि राज्यसभा की शीट में दर्ज उनके नाम में उनके अभिनेता-पति का नाम भी शामिल था।
आज बोलीं - "मैं जया अमिताभ बच्चन" सुनते ही ठहाके लगाने लगे धनखड़
अपने नाम के साथ पति का नाम जोड़ कर पुकारे जाने पर अपत्ति जताने वाली सांसद जया बच्चन ने आज अपना परिचय 'जया अमिताभ बच्चन' के रूप में दिया। जिस पर राज्यसभा के सभापति जगदीश जनखड़ जोर-जोर से ठहाके लगा कर हंसने लगे।
अन्य सांसद भी हंसने लगे
इस समय राज्यसभा में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश और आप के राघव चड्ढा समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद थे वो भी धनखड़ के साथ हंसने लगे। इस हल्के-फुल्के पल माहौल में इसके बाद जया बच्चन और जगदीप धनखड़ के बीच नोकझोंक हुई।
जया ने धनखड़ से पूछा- क्या आज आपको लंच ब्रेक मिला?
जया बच्चन ने धनखड़ पर चुटकी लेते हुए पूछा "क्या आज आपको लंच ब्रेक मिला? नहीं? इसलिए आप बार-बार जयराम जी का नाम ले रहे हैं। उनका नाम लिए बिना आपको खाना हजम नहीं होता।" जया बच्चन को धनखड़ ने जवाब दिया "मैं आपको हल्के-फुल्के अंदाज में बताता हूं। मैंने आज लंच ब्रेक नहीं लिया, लेकिन जयराम जी के साथ लंच किया।" इस जवाब पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।












Click it and Unblock the Notifications