कांग्रेस का पलटवार, नेताजी के बारे में नेहरू जी की लिखी चिट्ठी फर्जी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी से जुड़े 100 सिक्रेट फाइलों के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। रिपोर्ट्स के हवाले से पंडित नेहरू की लिखी हुई आपत्तिजनक चिट्ठी सामने आई। यह चिट्ठी जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम एटली को लिखी थी जिसमें बोस को 'युद्ध अपराधी' लिखा गया था। इसी बात को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है और पलटवार करते हुए कहा है कि यह चिट्ठी झूठी है और सच सामने आना चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाते हुए कहा कि "नेहरू और पार्टी की छवि को दागदार करने के लिए ऐसे फर्जी डॉक्यूमेंट को भी गोपनीय फाइल का नाम दिया जा रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications