Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या लिखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधामंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ट्वीट करते हुए कहा कि'पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांज

Jawaharlal Nehru: 27 मई को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुष्यतिथि है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,'पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।' वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी ट्वीट करते हुए लिख,
Recommended Video
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। 'हिन्द के जवाहर' को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
वहीं, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने लिखा, 'देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।'
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक महान स्वतंत्रता सेनानी..एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री..एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।'












Click it and Unblock the Notifications