आज आयेगा नेताजी की मौत का सच सामने, नेहरू ने लिखा था वार अपराधी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 100 खुफिया फाइलों को सार्वजनिक करेंगे। वह इन फाइलों की डिजिटल कॉपी आज सार्वजनिक करेंगे। मौत से ठीक पहले पानी मांग रहे थे सुभाष चंद्र बोस

लेकिन इन सबके बीच जो अहम बात सामने आयी है वह है नेताजी से जुड़ा एक पत्र जो जवाहर लाल नेहरू ने एटली को जो पत्र लिखा था उसमें उन्होंने नेताजी को वार क्रिमिनल यानि युद्ध का अपराधी लिखा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंतिम दिन का विवरण पढ़कर आंखें हो जायेंगी नम
पंडित नेहरू ने अपने पत्र में लिखा है कि रुस में स्टालिन ने आपके वार क्रिमिनल को प्रवेश करने की अनुमति दी थी जोकि विश्वास को तोड़ने जैसा है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि आप इस बात का संज्ञान लें और उचित कदम उठाये। यह पत्र 27 दिसंबर 1945 को लिखा गया है। जानिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 40 खास बातें
इस पत्र के सामने आने के बाद कई विवाद उठने लगे हैं कि आखिर नेताजी को वार क्रिमिनल क्यों लिखा गया। हालांकि इस बात की अभी भी पुख्ता सबूत सामने नहीं आये हैं कि नेताजी की मौत का रहस्य क्या है।
देखने वाली बात यह है कि जो खुफिया दस्तावेज आज सार्वजनिक होंगे उनमें कौन से नये तथ्य सामने आते हैं। हालांकि नेताजी से जुड़ी 41 अहम खुफिया फाइलों में से इस समय 33 फाइलें सार्वजनिक की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications