मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर बिफरे जावेद अख्तर-पूछा तीन तलाक का दुरुपयोग क्या होता है
अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर जावेद अख्तर ने अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है।
नई दिल्ली। अपनी बेबाक बातों के लिए मशहूर जावेद अख्तर ने अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोला है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को तीन तलाक का समर्थन करते हुए कहा था कि ट्रिपल तलाक की वजहों की पड़ताल की जाएगी और महिलाओं को न्याय दिलाया जाएगा।

एआईएमपीएल ने कहा था कि बेवजह तलाक देने वालों के सामाजिक बहिष्कार की कोशिश की जाएगी। अब मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इस बयान पर तंज कसा है। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया कि एआईएमपीएल का तीन तलाक का गलत इस्तेमाल करने वालों का बहिष्कार करने की बात कहना एक फर्जीवाड़ा है।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक अपने आप में एक शोषण है और इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वो इसे टालना चाहते हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि तीन तलाक के गलत इस्तेमाल का मतलब क्या है। कल कोई छेड़खानी के गलत इस्तेमाल, पत्नी को पीटने के गलत इस्तेमाल या बलात्कार के गलत इस्तेमाल की बात कर सकता है। इससे पहले उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा था कि क़ुरान में तीन तलाक है ही नहीं। भारत में कई मुसलमान तीन तलाक की इस्लामी परंपरा का पालन करते हैं जिसके तहत पति तीन बार तलाक बोलकर बीवी से रिश्ता खत्म कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications