जावेद अख्तर ने कहा-हम आखिर धोनी के संन्यास की बात ही क्यों कर रहे हैं?

मुंबई। विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारत के हारने के बाद लगातार ये खबर सुर्खियों में है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं, धोनी के संन्यास लेने वाली खबर से उनके चाहनेवालों को गहरा झटका लगा है, बहुत सारे लोग उनसे अपील कर रहे हैं कि वो ऐसा ना करें, उनसे अपील करने वालों में एक और बड़ा नाम जुड़ा है और वो हैं देश के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर का, जिन्होंने धोनी से संन्यास ना लेने की गुजारिश की है।

हम आखिर धोनी के संन्यास की बात क्यों कर रहे हैं?

हम आखिर धोनी के संन्यास की बात क्यों कर रहे हैं?

जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि एम एस धोनी मध्य क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में एक भरोसेमंद प्लेयर हैं, विराट कोहली को इस बात की समझ है कि क्रिकेट को लेकर धोनी की समझ टीम के लिए फायदेमंद है, यह कोई भी देख सकता है कि अभी भी बहुत सारा क्रिकेट धोनी में बाकी है, हम उनके रिटायरमेंट के बारे में बात ही क्यों कर रहे हैं'

जावेद अख्तर से पहले लता मंगेशकर ने थी माही से अपील

जबकि इससे पहले भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी धोनी से संन्यास ना लेने की अपील की थी, लता मंगेशकर ने भी ट्विटर पर लिखा था कि नमस्कार एमएस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए, देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी अपील है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।

धोनी का नाम ही काफी है

विश्वकप में सेमीफाइनल में हारने के बाद टीम इंडिया ओर धोनी के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं, स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपना स्टेटस साझा करते हुए लिखा कि आपको पता है धोनी की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है। पांच रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद भी देश के 1.25 करोड़ लोगों को उनसे उम्मीद थी, यही उम्मीद उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अपने अगले स्टेटस में ईरानी ने लिखा की धोनी नाम ही काफी है।

राजनीति में आ सकते हैं धोनी

राजनीति में आ सकते हैं धोनी

धोनी के संन्यास की खबरों के बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में अपना हाथ आजमा सकते हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक धोनी संन्यास के बाद भाजपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं, चैनल का माने तो बिहार बीजेपी के एक बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि धोनी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें, इसके लिए कई बार उनसे बात की गई है और बहुत जल्द ही औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+