पुलवामा हमले पर जावेद अख्तर ने किया ट्वीट तो हो गए ट्रोल, लोगों ने सुनाई खरी खोटी

नई दिल्ली। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 44 जवान शहीद हो गए जबकि कई घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। 2016 में हुए उरी हमले के बाद सेना पर ये सबसे बड़ा हमला है। इस हमले को लेकर कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख और गुस्सा जताया है। इसी कड़ी में जब शायर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया तो वे बुरी तरह ट्रोल हो गए।

पुलवामा हमले पर क्या बोले जावेद अख्तर

पुलवामा हमले पर क्या बोले जावेद अख्तर

पुलवामा हमले को लेकर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में लिखा- 'मेरा सीआरपीएफ से गहरा रिश्ता है। मैंने उनके लिए एक एंथन भी लिखा है। इसे लिखने से पहले मैंने सीआरपीएफ के कई अधिकारियों से मिला और उनसे जो कुछ मैंने सीखा उससे उनके प्रति मेरा प्यार और सम्मान कई गुना बढ़ गया। मैं शहीदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।' इस ट्वीट के चलते जावेद अख्तर बुरी तरह से ट्रोल किए गए।

जावेद अख्तर के ट्वीट पर भड़के लोग

सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को लेकर जावेद अख्तर के ट्वीट पर लोग भड़क गए और कहने लगे कि इसने पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। इस पर जावेद ने लिखा- प्लीज.. ये वक्त एक दूसरे से लड़ने का नहीं है। पूरे राष्ट्र को देश के दुश्मनों को खिलाफ खड़े होने की जरूरत है चाहे वे सीमा के इस पार हों या उस पार। पाकिस्तान को ये बताना होगा कि वह प्रोक्सी वार को जारी नहीं रख सकता।

'मेरा गलत बयान ढूंढ लाओ फिर आकर बात करो'

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- सर आप तो पाकिस्तान का बहुत सपोर्ट करते हो अब कुछ कहना है आपको? इस पर जावेद ने गुस्साए अंदाज में जवाब दिया- तुमको शर्म नहीं आती ऐसे झूठ बोलते हो, मेरा एक ऐसा स्टेटमेंट बता दो जो तुम्हारी बात साबित कर सके । थोड़ी सी भी शर्म है तो मैंने पाकिस्तान जर्नलिस्ट को जो इंटरव्यू दिया है उसे यूट्यूब पर देख लो और फिर मुझसे माफी मांगो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+