'जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा' ट्वीट कर बोले संजय राउत, जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- एक थी शेरनी और एक...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बेबाकी से अपनी बात कहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। जावेद अख्तर ने अंधेरी के मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट के समक्ष कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब इसी मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने भी ट्वीट किया है। इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने खुद को शेरनी कहा है।

Recommended Video

    kangna Ranaut के खिलाफ Jawed Akhtar ने दर्ज कराई FIR| वनइंडिया हिंदी
    संजय राउत क्या बोले?

    संजय राउत क्या बोले?

    अपने ट्वीट में संजय राउत ने लिखा, 'गीतकार जावेद अख्तर ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेलीविजन पर मानहानिकारक बातें कही थीं। मुंबई के अंधेरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।' वहीं कंगना ने संजय राउत के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा है, 'एक थी शेरनी..... और एक भेड़ियों का झुंड।'

    कंगना ने क्या कहा था?

    कंगना ने क्या कहा था?

    आपको बता दें कि कंगना रनौत पिछले एक साल में कई बार जावेद अख्तर पर ऋतिक रोशन के खिलाफ कुछ भी ना बोलने का दबाव बनाने और उन्हें चुप रहने के लिए धमकी देने का इल्जाम लगा चुकी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अख्तर का ऐसा मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के दुर्भाग्यपू्र्ण निधन के बाद कंगना ने बेवजह उनका नाम इस मामले में घसीटा है। जबकी उनका दूर-दूर तक इस मामले से कोई वास्ता नहीं है।

    मुंबई पुलिस ने भी भेजा समन

    मुंबई पुलिस ने भी भेजा समन

    अब देखने वाली बात ये होगी कि जावेद अख्तर की शिकायत पर कंगना रनौत पर कब एक्शन लिया जाता है। उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के संदर्भ में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन भेजा था। दोनों को पेशी के लिए 10 नवंबर की तारीख दी गई है। वहीं कंगना रनौत की बात करें तो वह अभी अपने भाई की शादी में व्यस्त हैं और मनाली में परिवार के साथ ही रह रही हैं।

    क्या है मामला?

    क्या है मामला?

    ऋतिक रोशन संग रिलेशनशिप पर बात करते हुए कंगना रनौत ने पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में कहा था, 'जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर बुलाया था और कहा था कि राकेश रोशन और उनका परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम कहीं नहीं जा सकोगी। वे तुम्हें जेल भिजवा देंगे और तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। तुम सुसाइड तक का सोच सकती हो। यह सारी चीजें उन्होंने मुझसे कहीं। उन्होंने ऐसा क्यों सोचा कि अगर मैं ऋतिक रोशन से माफी नहीं मागती हूं तो मैं सुसाइड कर लूंगी? वह मेरे ऊपर चिल्लाए, गुस्सा भी किया। मैं उनके घर पर बैठी हुई कंपकंपा रही थी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+