विकराल हो रहा है जाट आंदोलन, कर्फ्यू बेअसर, दिल्ली पहुंचा प्रदर्शन
नयी दिल्ली। हरियाणा से शुरु हुआ जाट आंदोलन अब दिल्ली पहुंच गया है। आंदोलन विकराल रूप धारण करता जा रहा है तो उपद्रवी नियंत्रण से बाहर। पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने में असफल हो रही है। आगजनी और तोड़फोड़ और लूट का दौर जारी है। हरियाणा के 5 शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रोहतक और भिवानी के साथ-साथ झज्जर, जींद, सोनीपत, गोहाना में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारी बेकाबू हो रहे हैं। जाट आरक्षण: देखते ही गोली मारने का आदेश, 3 की मौत, दो जिलों में कर्फ्यू

झज्जर में कर्फ्यू तोड़कर जाटों ने प्रदर्शन कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। आरक्षण आंदोलन की ये आग दिल्ली पहुंच गई है। आंदोलनकारियों ने टिकरी बॉर्डर पर ट्रकों में आग भी लगा दी। दिल्ली-सोनीपत सीमा पर नेशनल हाईवे 1 को ब्लॉक कर दिया गया। वहीं दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा से आने वाली मुनक नहर का पानी रोक दिया है। हलांकि इस संकट पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की और नहर की सुरक्षा के लिए सेना को तैनात करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications