जाटों के ये हीरो उनसे कर रहे हैं शांति की अपील

नयी दिल्ली। हरियाणा में जाट आंदोलन की आग सरकार द्वारा मांगें मानने के बावजूद भी कम नहीं हो रही है। भले ही आज दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे खोल दिया गया हो, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी है। एनएच 4 और एनएच 1 अब भी जाटों के कब्जे में हैं। ट्रेनें रद्द हैं, दुकानें बंद हैं, स्कूल और कॉलेज बंद हैं। जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़ी असहज करने वाली बातें

आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। ऐसे में जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जाने-माने चेहरे उनसे शांति की अपील कर रहे हैं। हरियाणा के हीरोज ने आन्दोलनकारियों से शांति बनाए रखने की बात कर रहे हैं। ये लोग आंदोलनकारियों से अपनी बात रखने के लिए शांति का रास्ता अपनाने की मांग कर रहे हैं। जाट आंदोलन की वजह से पाकिस्‍तान में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

-
-
-
-
-
-
-
-

संग्राम सिंह

रेसलर संग्राम सिंह ने जाट आंदोलनकारियों से अपील की है कि वो शांति से अपनी बात रखें। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर आंदोलनकारियों से अपील की है कि वो अपनी बात रखने के लिए शांति का रास्ता अपनाएं, हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ है।

रेसलर सुशील कमार

दिल्ली से सटे नजफगढ़ के रहने वाले रेसलर सुशील कुमार ने आंदोलनकारियों से अपील की है कि वो हिंसा का रास्ता छोड़़ दें। सुशील ने ट्विटर पर लिखा है कि ये हमारा ही नुकसान है। वहां देखो देश का जवान शहीद हुआ है और ये लोग गड़बड़ कर रहे हैं।

रणदीप हुड्डा

बॉलिवुड स्टार और हरियाणा के अंबाला शहर के रहने वाले रणदीप हुड्डा ने हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को समझाते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि 'अपने ही घर में आग लगाने का क्या फायदा है? बातचीत से ही बात आगे बढ़ेगी। भाई ये तोड़फोड़ बंद करो।'

विरेन्द्र सहवाग

हरियाणा के झज्जर से ताल्लुक रखने वाले विरेंद्र सहवाग ने आंदोलकारियों से शांति की अपील करते हुए फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि सभी भाइयों से मेरी विनती है कि हिंसा त्याग दो और जिसकी जो भी मांग हो वो संवैधानिक तरीक़े से रखो। हम रक्षक हैं, हिंसक नहीं।

विजेंद्र कुमार

भिवानी के रहने वाले बॉक्सर विजेंद्र कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने वीडियो में हरियाणवी में कहा मैं आप सबसे अपील करता हूं कि हरियाणा प्रदेश में शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखें। यह हमारे लिए हमारे परिवार के लिए, हमारे प्रदेश के लिए,हमारे राष्ट्र के लिए बहुत जरूरी है।

सानिया नेहवाल

हरियाणा के हिसार की रहने वाली बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी लोगों से शांति की अपील की है और कहा है कि हिंसा से कुछ हल नहीं होता। मुझे चिंता हो रही है। ये सब देखकर अच्छा नहीं लग रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+