जसवंत सिंह अभी भी कोमा में, वेटिलेटर के सहारे जिंदा

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि जसवंत सिंह की हालत अभी भी बेहद नाजुक है। न्यूरो सर्जन और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट उन पर बराबर नजर रखे हुए हैं। चिकित्सक ने बताया कि वह अभी भी कोमा में हैं और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
जसवंत को आठ अगस्त को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह यहां अपने घर में रात को फर्श पर गिर गए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें बेहोशी हालत में फर्श पर पड़ा पाया था। उसके बाद वे उन्हें लेकर अस्पताल गए।












Click it and Unblock the Notifications