जैस्मिन की मां को हुआ कोरोना तो एक्ट्रेस का दिल टूटा, कहा- मेरे बूढ़े पापा बेड की तलाश में भागते रहे
जैस्मिन की मां को हुआ कोरोना तो एक्ट्रेस का दिल टूटा, कहा- मेरे बूढ़े पापा बेड की तलाश में भागते रहे
मुंबई, 02 मई: अभिनेत्री और बिग बॉस कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी मां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश की मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर ठप्प पड़ गई है। हर कई मेडिकल ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड्स, आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, दवाइयों की कमी से जूझ रहा है। ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो रही है। ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के परिवार को भी इन दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं। जैस्मिन ने खुद ट्वीट कर अपना दर्द जाहिर किया है। जैस्मिन ने बताया है कि कैसे उनके बूढ़े पिता को मां के लिए बेड तलाशने में इधर-उधर भागना पड़ा है। ऐक्ट्रेस संभावना से के कोरोना संक्रमित पिता को भी हॉस्पिटल में बेड मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। संभावना सेठ ने सोशल मीडिया पर लोगों से हेल्प मांगी थी।

जैस्मीन भसीन बोलीं- 'मेरे बूढ़े पापा मम्मी के लिए...'
जैस्मीन भसीन ने ट्वीट कर कहा, '' कोरोना से हर दिन हो रही मौतें, सड़कों पर लोग बिस्तर और ऑक्सीजन खोजने की कोशिश में दिन-रात लगे हैं, ये सब देख कर बहुत दुखी हूं। दिल टूट गया है। दो दिन पहले मेरी मम्मी भी इसी स्थिति में थीं। मां के लिए बेड ढूंढने में बहुत मुश्किल हुई। मेरे बूढ़े पापा मम्मी के लिए मेडिकल केयर की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। कई लोग रोजाना इसी तकलीफ से गुजर रहे हैं।''

'क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?'
जैस्मीन भसीन ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''लोग अपने प्रियजनों और परिवारों को खो रहे हैं। हम इसके लिए किसे दोषी कहें? क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?''
कई बॉलीवुड सेलेब्रिटियों ने कोरोना हालात पर सिस्टम फेल होने की बात कही है। अभिनेता सोनू सूद से लेकर पूजा भट्ट तक ने ट्विटर पर कहा है कि हमारे देश का मेडिकल सिस्टम फेस हो गया है।

जैस्मीन भसीन के ट्वीट पर फैंस ने कही ये बात
जैस्मीन भसीन के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी है। प्रशंसकों ने जैस्मीन के माता-पिता के लिए कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम सब आपके लिए प्रार्थना करेंगे कि आपकी मां और पिताजी, हर चीज ठीक हो जाए। बस आपको बहुत मजबूत रहने की जरूरत है।''
एक अन्य ने लिखा, "आप हमारी शेरनी हैं, मजबूत हैं। मुझे विश्वास है कि आप मेरी शेरनी की तरह इस मुश्किल वक्त का सामना करेंगी।'' एक प्रशंसक ने जैस्मिन को अपना ख्याल रखने को कहा। एक यूजर ने कहा, ''हम आपसे प्यार करते हैं और हम सब आपके साथ हैं। कृपया अपना ख्याल रखें।"












Click it and Unblock the Notifications