नरेंद्र मोदी का शपथ पत्र जिसमें लिखा पत्नी जशोदाबेन का नाम

यदि आप वह शपथपत्र खुद देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं- [मोदी का शपथपत्र] हालांकि स्लाइडर में भी शपथ पत्र के कुछ अंश देख सकते हैं।
शपथ पत्र में मोदी ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि उनकी एक पत्नी भी हैं और उनका नाम जशोदाबेन है। जशोदाबेन रिटायर्ड स्कूल टीचर हैं और मोदी के गृहजनपद वडनगर से 35 किलोमीटर दूर ब्राह्मणवाडा में रहती हैं।
63 वर्षीय नरेंद्र मोदी इससे पहले चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं- 2001, 2002, 207 और 2012 में, लेकिन कभी भी उन्होंने पत्नी के नाम के कॉलम में कुछ नहीं लिखा। हर बार वो यह कॉलम खाली छोड़ देते थे। 2001 में जब मोदी राजकोट विधानसभा चुनाव में खड़े हुए थे तब कांग्रेस ने उनके वैवाहिक जीवन को लेकर खुली चुनौती दी थी, लेकिन तब भी मोदी मौन रहे थे।
इस संबंध में कांग्रेसियों ने एक पीआईएल भी दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि यह उनका निजी अधिकार है, वो मैरिटल स्टेटस को खाली छोड़ें या भरें।
चुनावी शपथ पत्र में यह जरूरी होता है कि प्रत्याशी अपनी पत्नी/पति की संपत्ति का भी ब्योरा दे। मोदी ने अपनी पत्नी का नाम तो लिखा, लेकिन संपत्ति के खाने में लिख दिया, "मैं जशोदाबेन की संपत्ति, आय, आयकर, आदि के बारे में कुछ नहीं जानता।"

पत्नी के नाम को लेकर सवाल
नरेंद्र मोदी हमेशा से पत्नी के नाम के खुलासे को लेकर सवालों के घेरे में रहे।

मोदी का शपथपत्र
यह नरेंद्र मोदी के शपथपत्र का पहला पृष्ठ है, जो उन्होंने कल ही वडोडरा में दाखिल किया है।

शपथ पत्र में पत्नी का नाम
आप देख सकते हैं कि शपथ पत्र में मोदी ने परिजनों के स्थानों में पत्नी के नाम के सानमे जशोदाबेन लिखा है। साथ ही अन्य आश्रितों के नाम भी लिखे हैं।

शपथ पत्र में मोदी की पत्नी
मोदी ने अपने शपथपत्र में पत्नी की संपत्ति व अन्य विवरण के आगे लिखा नहीं पता।

शपथ पत्र में मोदी
शपथ पत्र में मोदी ने कहा कि उन्हें जशोदाबेन के बारे में कुछ पता नहीं है।

मोदी को नहीं पता
मोदी को नहीं पता है कि जशोदाबेन के पास कितनी संपत्ति है।
जशोदाबोन पर दिग्विजय सिंह का कटाक्ष
इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कटाक्ष किया और कहा कि जो व्यक्ति एक औरत को अपने से अलग कर चुका हो, उस पर देश कैसे विश्वास करे।












Click it and Unblock the Notifications