Jasdan Bypolls: जसदान सीट पर दोपहर 12 बजे तक 36.85 फीसदी मतदान
अहमदाबाद: गुजरात की जसदान विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। करीब 2.32 लाख मतदाता यहां के नए विधायक का चुनाव करेंगे, जिनमें 90 हजार के करीब कोली और 45 हजार पाटीदार मतदाता हैं। इस सीट से पांच बार विधायक रहे कुंवरजी बावलिया अबकी बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं जबकि उनके सामने कांग्रेस के अवसर नाकिया हैं। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जसदान सीट पर दोपहर 12 बजे तक 36.85 फीसदी मतदान हुआ है।

पहले दो घंटे में 15.74 फीसदी मतदान
जसदान सीट से विधायक चुने गए कुंवरजी बावलिया ने जुलाई 2018 में कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने इसी सीट से बावलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस के टिकट पर अवसर नाकिया उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए बावलिया लड़ रहे हैं चुनाव
गुजरात की जसदान विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। बाइक रैली के जरिए और जनसभाओं के जरिए दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश की है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां इस उपचुनाव को जीतना चाहती हैं।

कोली और पाटीदार मतदाता निर्णायक साबित होंगे
मंगलवार को समाप्त हुए चुनाव प्रचार से पहले कांंग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने भी पार्टी के लिए प्रचार किया। कोली समुदाय की बहुतायत वाली इस सीट पर लड़ाई कुंवरजी बावलिया और अवसर नाकिया के बीच है। इस सीट पर बावलिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 2017 में चुनाव में जीत हासिल की थी।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications