'होली मजेदार त्योहार, लेकिन वो घटना दुर्भाग्यपूर्ण', वायरल वीडियो पर जापानी लड़की ने लिखा पोस्ट
दिल्ली में होली पर एक जापानी लड़की से छेड़छाड़ हुई थी। उसने अब इस घटना को लेकर एक पोस्ट लिखा है।

होली पर दिल्ली में एक शर्मनाक घटना हुई, जहां एक जापानी लड़की के साथ कुछ लोगों ने रंग लगाने के बहाने अभद्रता की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अब इस मामले में पीड़ित लड़की का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही भारत की तारीफ की।
सोशल मीडिया पर शनिवार को जापानी में पोस्ट करते हुए लड़की ने कहा कि उन्होंने सुना था कि होली के दिन महिलाओं का बाहर जाना खतरनाक रहता है। ऐसे में वो अपने 35 दोस्तों के साथ गईं। फिर भी उनके साथ ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उनके एक दोस्त ने घटना का वीडियो बना लिया था, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वो होली और भारत के बारे में कुछ भी निगेटिव नहीं बताना चाहती थीं। होली का त्योहार अद्भुत और मजेदार त्योहार है। मेरे वीडियो के बाद बहुत से लोगों को दुख हुआ, मैं उनसे माफी मांगती हूं। मेरा लक्ष्य भारत के पॉजिटिव पहलुओं को बताना था।
महिला ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उनको भारत की हर चीज से प्यार है। इस वजह से वो कई बार वहां आईं। उनको पुलिस पर पूरा भरोसा है। महिला के मुताबिक वीडियो पोस्ट करने के बाद बहुत से लोगों के मैसेज उनके पास आए, जो परेशान थे। इस वजह से उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान हमेशा से दोस्त रहेंगे।
पहाड़गंज में हुई थी घटना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना पहाड़गंज की है। उनकी टीम ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा है। हालांकि जापानी दूतावास या फिर लड़की की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली। लड़की भी घटना के बाद बांग्लादेश चली गई थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications