जापानी पीएम से मिलने के बाद बोले पीएम मोदी, अगले 5 साल में 3.2 लाख करोड़ का निवेश करेगा जापान
नई दिल्ली, मार्च 19। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस वक्त भारत के दौरे पर हैं और शनिवार को उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई। इस मुलाकात में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई और कुछ समझौते भी हुए। आर्थिक दृष्टिकोण से जापान और भारत के बीच निवेश का एक अहम समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद बताया कि जापान अगले पांच सालों में भारत के अंदर 5 ट्रिलियन येन यानि करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

पीएम की स्पीच की बढ़ी बातें
- पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि जापानी कंपनियां भारत में और बढ़ चढ़कर निवेश के लिए आगे आएंगी, इसके लिए दोनों देशों के बीच कई आर्थिक समझौते हुए हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेक्टर में नए आयाम जुड़े हैं और यह आगे भी बढ़ते रहेंगे।
- पीएम मोदी ने कहा कि आज की हमारी चर्चा ने हमारे आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया है। हमने विपक्षीय मुद्दों के अलावा कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया।
- पीएम ने कहा कि हमने यूनाइटेड नेशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपना समन्वय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
जापान के पीएम ने क्या कहा?
इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि अभी का जो दौर चल रहा है, उससे दुनिया हिल गई है, लेकिन ऐसे में भी भारत और जापान के बीच घनिष्ठ साझेदारी होना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी के साथ मीटिंग में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी चर्चा हुई और दोनों देशों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जापानी पीएम ने कहा कि युद्ध के मसले का हल अंतरराष्ट्रीय कानून के जरिए ही निकालने की जरूरत है।
भारत और जापान के बीच कुल 6 समझौते हुए हैं। जापान ने 2014 में की गई निवेश प्रोत्साहन साझेदारी के तहत भारत में 3,20,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की घोषणा की।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications