जापान करेगा उत्तर प्रदेश में10 हजार करोड़ रुपये का निवेश
लखनऊ। जापान और फिनलैंड के प्रतिनिधिमंडलों ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने यूपी के सीएम से मिलकर राज्य में निवेश करने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

जापानी निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने योगी आदित्यानाथ से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश करने की इच्छा जताई है। मुलाकात के दौरान, फिनलैंड ने इलेक्ट्रिक गाड़ियो और अल्टरनेटिव फ्यूल के क्षेत्र में इन्वेस्ट करने की इच्छा जताई है।
फिनलैंड के पर्यावरण और आवास मंत्री किम्मो पिलिक और योगी आदित्यनाथ के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक में फिनलैंड ने गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में भी निवेश करने की योजना पर विचार किया है। जापान के पर्यावरण मंत्री एनेक्सी के अनुसार, प्रदेश मे 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, जापानी इन्वेस्टर्स के लिए लिए स्पेशल इंवेस्टमेंट जोन बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ जापान की कंपनियों को ही कंपनी स्थापित करने की अनुमति होगी। जमीन के लिए निवेशकों को नई इंडस्ट्रीयल पॉलिसी के तहत रियायतें भी दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications