कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है जापान, 3,500 करोड़ इमरजेंसी लोन का किया विस्तार
नई दिल्ली। जापान ने कोविड -19 महामारी में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। एक बयान में जापान ने कहा है कि वह 3,500 करोड़ (50 बिलियन येन) के इमरजेंसी लोन समर्थन का विस्तार करेगा, जिसमें स्वास्थ्य और चिकित्सा नीति का कार्यान्वयन शामिल है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव सीएस महापात्र और जापानी राजदूत सुज़ुकी सातोशी ने इस संबंध में येन ऋण के प्रावधान के संबंध में नोटों का आदान-प्रदान किया।

जापानी दूतावास द्वारा एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक इमरजेंसी सहायता लोन कोविड-19 संकट को देखते हुए भारत की लड़ाई में काम आएगा और लड़ाई में मजबूती प्रदान करेगा। यह वित्तीय सहायता भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा नीति के कार्यान्वयन का समर्थन करेगी, आईसीयू और संक्रमण की रोकथाम और प्रबंधन सुविधाओं से लैस अस्पतालों के विकास को बढ़ावा देगी।

उम्मीद लगाई गई कि यह सहायता देश में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के अलावा, देश के समाज और अर्थव्यवस्था को रिकवर और स्थिरता में योगदान देंगी। इसके साथ ही इसमें सतत विकास भी होगा। जापान से मुहैया कराए जा रहे ऋण में चार वर्ष की छूट अवधि सहित 15 वर्षों में चुकाने की बात कही गई है। इस लोन पर प्रति वर्ष 0.01 फीसदी की ब्याज दर होगी।

इसके अलावा दोनों देशों ने जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ODA) योजना के माध्यम से 'द इकोनॉमिक एंड सोशल डेवलपमेंट प्रोग्राम' के माध्यम से भारत को 1 बिलियन येन के अनुदान पर नोटों का भी आदान-प्रदान किया। उम्मीद की जाती है कि इस अनुदान सहायता से भारत में COVID-19 सहित संक्रामक रोगों के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और जापान और भारत के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने में योगदान मिलेगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications