पीएम मोदी की नीतियों को लागू करने की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी- शिंजो अबे
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भारत के दौरे पर हैं। आज बिजनेस लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए अबे ने पीएम मोदी की नीति निर्धारण की जमकर तारीफ की है।
अबे ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को लागू करने की रफ्तार बुलेट ट्रेन की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नीतियों को जल्द से जल्द लागू करने में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भारत मजबूत होता है तो जापान के लिए भी अच्छा है।
वहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि भारत को सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन ही नहीं, हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत में कार बनेगी और जापान में निर्यात होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया बेहतर रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में ज्यादा से ज्यादा देशों को आने का वह निमंत्रण देते हैं, भारत असीम संभावनाओं को देश है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो अबे आज वाराणसी के दौरे पर जायेंगे। यहां दोनों प्रधानमंत्री दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती करेंगे। माना जा रहा है कि आज दोनों देश बुलेट ट्रेन के करार पर भी समझौता कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications