Janta curfew:पीएम मोदी बोले इसको सफलता न मानें, एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है

नई दिल्ली- रविवार सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू को मिली अप्रत्याशित कामयाबी को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा है कि रात 9 बजे ये कर्फ्यू तो खत्म हो जाएगा। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि हम लोग जश्न में डूब जाएं और सेलिब्रेशन शुरू कर दें। उन्होंने साफ कर दिया है कि ये तो एक बड़ी लंबाई लड़ाई की शुरुआत भर है। प्रधानमंत्री ने खासकर उन राज्यों के लोगों का विशेष आह्वान किया है कि वे अपने घरों से कतई बाहर न निकलें, जहां के जिलों को लॉकडाउन करने की नौबत आई है।

Janta curfew-PM Modi said do not consider it a success, it is the beginning of a long battle

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू को मिली शानदार कामयाबी पर संतोष तो जताया है,लेकिन साथ ही देश के नागरिकों को आगाह किया है कि ये निश्चिंत बैठने या रात 9 बजे के बाद जश्न मनाने का वक्त नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर बहुत आवश्कता न पड़े तो आगे भी अपने घरों में ही रहें और बाहर बिल्कुल ही नहीं निकलें।

पीएम मोदी ने कोरोना से जंग लड़ रहे प्रहरियों के लिए शाम 5 बजे आयोजित ताली और थाली कार्यक्रम के बाद इस संबंध में दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है, "आज का जनता कर्फ्यू भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।"

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लोगों को आगे की लंबी लड़ाई के लिए सजग रहने का आह्वान किया है। पीएम ने लिखा है, "केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+