बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांगा उनका ताली-थाली वाला Video, किया ये Tweet
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर रविवार को पूरा देश जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतरा। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए कल पूरे देश में सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकले, सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तो वहीं पीएम मोदी की अपील पर कल शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों की बालकनी-छत पर निकलकर ताली, थाली , घंटी और शंख बजाना शुरू किया और कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के मनोबल को बढ़ाने की पूरी कोशिश की।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-ये धन्यवाद का नाद है
जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस समर्थन के लिए देशवासियों का आभार जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों में बांध लें।'

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांगा उनका ताली-थाली वाला Video
लेकिन पूर्व ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने इस पर उन्हीं से सवाल किया। विजेंदर सिंह ने पीएम मोदी को टैग कर सवाल पूछा। कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजेंदर सिंह ने लिखा, 'सर नरेंद्र मोदी, आप प्लीज अपना वीडियो अपलोड करें। हम भी देखना चाहतें हैं कि आपने 5 बजे ताली बजाई या .. आप भी मेरा Video देखें।'
लोगों ने सुनाई विजेंदर सिंह को दस बात
फिलहाल विजेंदर सिंह के ट्वीट पर पीएम ने तो अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन लोगों ने जमकर विजेंदर सिंह की क्लास लगा दी है। फिलहाल देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है, अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं।

31 मार्च तक लॉकडाउन...
दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है।
-
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications