जन्माष्टमी 2023: 'हर घर राधा, हर घर कृष्ण', मन मोह लेंगी बाल-गोपाल की ये तस्वीरें
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग, हर्ष और जोश साथ लेकर आता है। पूरे भारत में 'कान्हा जी' का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों और मंदिरों में झांकी सजाते हैं और उत्सव मनाते हैं। मथुरा-वृंदावन में तो लोग कृष्ण लीलाएं आयोजित करते हैं। घर के हर बच्चे में लोग 'लड्डू-गोपाल' और 'राधा 'की छवि देखते हैं इसलिए तो जन्माष्टमी के मौके पर लोग अपने बच्चों को 'कान्हा' और 'राधा' के रूप में सजाते भी हैं।

यहां देखें क्यूट कान्हा और राधा की तस्वीरें,जो हमारे पाठकों ने भेजी हैं। इनकी मोहक छवि देखकर हर किसी का मन हर्ष और प्रेम से भर जाएगा।

ये है तस्वीर दिल्ली के अयांश की, जिनके पिता का नाम आशीष नीरज (सीए) और मां का नाम श्वेता दास है। पीले वस्त्र में अयांश की छवि देखते ही बनती है।

ये है तस्वीर 2 साल की आभांशी की, इनकी मोहक छवि दिल छू लेने वाली है।

ये तस्वीर है बेबी ऋद्धिमा प्रसून रंजन की, जो कि अहमदाबाद की रहने वाली हैं, क्या आपने देखी है इससे पहले इतनी प्यारी राधा।

ये तस्वीर है चंडीगढ़ के चैतन्य प्रकाश और तान्या प्रकाश की। चैतन्य पर पीला वस्त्र काफी जंच रहा है तो वहीं गुलाबी वस्त्र में उनकी बहन तान्या भी बहुत सुंदर दिख रही हैं।

यह तस्वीर हमारे गाजियाबाद के पाठक ने भेजी है। इस मोहिल तस्वीर को देखकर आपके भी चेहरे पर भी मुस्कान आ गई ना लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि कृष्णा का अवतार धरने वाला ये बच्चा बालक नहीं बालिका है, जिसका नाम अनुकृति है।
आप भी भेजें क्यूट राधा-कृष्ण की तस्वीरें
इस मौके पर वनइंडिया हिंदी भी लेकर आया है ऐसा ही खास कैंपेन आपके लिए, जिसमें आप अपने क्यूट 'कान्हा' और 'राधा' की तस्वीरें हमारे मेल आईडी पर [email protected] पर भेज सकते हैं, हम उन्हें प्रमुखता से अपने सोशल मीडिया पेज पर प्रकाशित करेंगे। तो देर किस बात की है क्लिक करें फोटो और भेज दें हमारी मेल आईडी पर जल्द ही। आप मेल करते समय अपने बच्चे का नाम और उम्र भी लिखकर भेजें।
खास बातें
इस बार जन्माष्टमी का व्रत 6-7 सितंबर दोनों दिन पड़ रहा है इसलिए पूजा के दो मुहूर्त है।
- पहला मुहूर्त - 6 सितंबर 2023 को 11.57 PM से 07 सितंबर 2023 12:42 PM तक
- दूसरा मुहूर्त- 7 सितंबर 2023 को 12:42 PM से शाम 04:14 PM बजे तक












Click it and Unblock the Notifications