'मॉम' श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, घुटनों के बल माथा टेकती आई नजर

'मॉम' श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, घुटनों के बल माथा टेकती आई नजर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी मां और बॉलीवुड की जानी-मानी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन के मौके पर आन्ध्रप्रदेश में तिरुपति तिरुमाला मंदिर पहुंचीं। जान्हवी ने यहां अपनी मां के लिए पूजा-अर्चना की। जान्हवी पारंपरिक ड्रेस में नजर आई। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसके फोटो और वीडियोज भी शेयर की है। जान्हवी यहां अपनी मां के लिए दुआ मांगने पहुंचीं थी।

 Janhvi Kapoor Visits Tirumala Temple On Sridevis Birth Anniversary. See Pic

जाह्नवी पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। उनके साथ इस तस्वीर में उनकी एक दोस्त भी नजर आई। दोनों ने घुटनों पर झुकर भगवान के मंदिर में मत्था टेका। सोशल मीडिया पर तिरुपति से जान्हवी की वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी ने मन्दिर के बाहर घुटने के पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई देती हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वो मंदिर से बाहर निकलती नजर आती हैं। श्रीदेवी के जन्मदिन पर उनके पति बोनी कपूर उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं।

वहीं बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी के जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके फैंस उनके लिए वैक्स स्टैच्यू लगा रहे हैं। इस वैक्स स्टैच्यू का लुक श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने हवा-हवाई में उनके लुक पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+