वायरल हुआ श्रीदेवी के नाम बेटी जाह्नवी का ये खत, लिखा- 'सबसे ज्यादा आपसे प्यार करती हूं'

दुबई में 24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार श्रीदेवी इस दुनिया से रुखसत हो गईं। बुधवार को उनका मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का अपनी मां को लिखा खत वायरल हो गया है। जाह्नवी ने ये खत कुछ सालों पहले फेमिना मैगजीन के लिए लिखा था।

Sridevi

मुंबई। दुबई में 24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार श्रीदेवी इस दुनिया से रुखसत हो गईं। बुधवार को उनका मुंबई के विले पार्ले में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का अपनी मां को लिखा खत वायरल हो गया है। जाह्नवी ने ये खत कुछ सालों पहले फेमिना मैगजीन के लिए लिखा था। श्रीदेवी की मौत के बाद फेमिना की एडिटर तान्या चैतन्य ने जाह्नवी का ये खत इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

फेमिना मैगजीन के लिए लिखा था खत

फेमिना मैगजीन के लिए लिखा था खत

श्रीदेवी अपनी बेटियों के कितनी करीब थीं ये तो हर कोई जानता है। उनकी बेटियां ही उनकी जिंदगी थीं। बेटियों की दुनिया भी अपनी मां के इर्द-गिर्द ही घूमती थी। जाह्नवी ने कुछ साल पहले फेमिना मैगजीन में अपनी मां को समर्पित एक खत लिखा था जो अब वायरल हो गया है। इस खत में जाह्नवी ने लिखा था कि श्रीदेवी ने उन्हें दुनिया की सबसे प्राउड बेटी बनाया है।

जाह्नवी ने लिखा, 'सबसे प्राउड बेटी हूं मैं'

जाह्नवी ने लिखा, 'सबसे प्राउड बेटी हूं मैं'

जाह्नवी ने लिखा, 'मैं आपकी कामयाबी और समर्पण को देखते हुए बड़ी हुई हूं। आपने जो भी अचीव किया, उससे मुझे लगता था कि काश मैं ये सब देखने के लिए तब मौजूद होती। आपकी कामयाबी ने मुझे दुनिया की सबसे प्राउड बेटी बनाया है। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी बेटी, जाह्नवी'।

जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगी जाह्नवी

जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगी जाह्नवी

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही थीं। वो ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' फिल्म में दिखाई देंगी। जाह्नवी को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखना श्रीदेवी का सपना था लेकिन आकस्मिक मौत के कारण वो उनकी डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं। श्रीदेवी की 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+