साइकिल चला रहीं जाह्नवी कपूर के सामने खड़ा हो गया फोटोग्राफर, एक्ट्रेस ने कहा- 'ऐसा मत करो डेंजरस है'

मुंबई, मई 21: लॉकडाउन के बीच गुरुवार को एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मुंबई के लोखंडवाला में साइकिलिंग करते हुए नजर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर की साइकिल चलाते हुए कुछ तसवीरें और वीडियोज वायरल हो रही है। इस दौरान जान्हवी पैपराजी फोटोग्राफर को उनका रास्ता ब्लॉक नहीं करने और सोशल डिस्टेंसिंग करने की चेतावनी देते नजर आईं।

जाह्नवी कपूर जब साइकिल चला रहीं थीं, सामने आ गए फोटोग्राफर

जाह्नवी कपूर जब साइकिल चला रहीं थीं, सामने आ गए फोटोग्राफर

अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देने वाली जाह्नवी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती हुईं नज़र आ रही हैं। इसमें जाह्नवी कूल और स्पोर्टी लुक में नजर आ रही हैं। जब अपने अपार्टमेंट के आसपास साइकिल चला रही थी, तभी पैपराजी फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने लगे। जिसके चलते उनका रास्ता ब्लॉक हो गया। रास्ता ब्लॉक करने पर जान्हवी फोटोग्राफर से ऐसा मत करो कहते हुए सुनाई दे रही है। साथ ही वो कहती है कि यह खतरनाक है।

मोबाइल रखने की स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

मोबाइल रखने की स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

जबकि उनकी बहन खुशी पैपराजी से रिक्वेस्ट करती है कि उन्हें जाने के लिए रास्ता दे दें। खुशी वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रही है कि, सर, रास्ता प्लीज दे दो. जिसके बाद जान्हवी और खुशी कांपलेक्स के अंदर चली जाती है। इसके साथ ही लोग जाह्नवी कपूर के मोबाइल रखने की स्टाइल को लेकर बात करते नजर आए। दरअसल साइकिलिंग के दौरान जाह्नवी ने भी अपना सेलफोन अपनी स्पोर्ट्स ब्रा में स्टैप किया हुआ था।

देखें वीडियो

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो वे आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आईं। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद भी किया। आने वाले दिनों में जाह्नवी 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' में काम करती नजर आने वाली हैं। वहीं उनकी बहन खुशी कपूर अभी विदेश में पढ़ाई कर रही है। दोनों बहनें अक्सर कई मौकों पर साथ देखी जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+