Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र प्रदेश: जनसेना प्रमुख पवन कल्याण पुलिस हिरासत में, विजयवाड़ा जाने की कर रहे थे कोशिश, सड़क पर लेटे

Pawan Kalyan Police custody: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण उतर चुके हैं। उन्होंने नायडू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते जगन मोहन सरकार की जमकर आलोचना की। इस बीच विजयवाड़ा में चंद्रबाबू नायडू से मिलने जा रहे पवन कल्‍याण को आंध्रप्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुल‍िस ने सुरक्षा कारणों से प्रवेश की अनुमत‍ि नहीं देने की बात कही। जिसके बाद साउथ सुपरस्टार और नेता पवन कल्‍याण भड़क उठे और सड़क पर लेट गए। बारिश में एक घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने पवन कल्याण को हिरासत में लिया।

Pawan Kalyan Police custody

आंध्रा पुलिस ने कथित तौर पर जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण और पार्टी पीएसी के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर को शनिवार रात एहतियातन हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पवन कल्याण को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वो आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लेटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल, पुलिस ने उन्हें आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो जेएसपी अध्यक्ष ने शनिवार रात को जग्गैयापेटा के पास राज्य की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया। पवन हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे। और उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, तो उन्होंने हैदराबाद-विजयवाड़ा एनएच पर गरिकापाडु चेक-पोस्ट पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता राज्य की सीमाओं पर जमा हो गए तो एनएच पर तनाव फैल गया। करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह से ठप रहा।

टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद अस्थिर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एनटीआर जिला कमिश्नरेट पुलिस ने राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त बल तैनात किया, और पवन कल्याणा के काफिले को रोक दिया।

इसके बाद पवन कल्याण और पार्टी के अन्य नेताओं की गारिकापाडु चेक-पोस्ट पर पुलिस अधिकारियों के साथ बहस हुई। इससे पहले कृष्णा जिला पुलिस ने गन्नावरम हवाई अड्डे के अधिकारियों से उनकी उड़ान की लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार करने के लिए कहा था।

नायडू की गिरफ्तारी को बताया था 'राजनीतिक प्रतिशोध'

इससे पहले पवन कल्याण ने पूर्व सीएम नायडू की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया था।उन्होंने गिरफ्तारी की निंदा की और टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर आपत्ति जताई।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्पष्ट रूप से कानून और व्यवस्था को खतरे में डालने वाले कार्यों को प्रोत्साहित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+