Jan ki baat opinion poll: क्या बीजेपी कर्नाटक चुनाव जीत पाएगी? जानिए क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े
Asianet News-Jan Ki Baat opinion poll prediction: भाजपा क्या कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीत पाएगी ? इसको जानने के लिए जन की बात ओपिनियन पोल करवाया गया। जिसमें आइए जानते हैं क्या भविष्यवाणी करती है ये सर्वेक्षण रिपोर्ट

Karnataka assembly elections 2023 में जीत हासिल करने के लिए सत्तारुढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस एवं जेडीएस के बीच जंग जारी है। भाजपा जहां लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करने के लिए टिकट के बंटवारे को लेकर एक के बाद एक प्रयोग कर रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत अन्य बड़े नेता अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे है। कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस को भी अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रही है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी
विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद तीन ओपिनियन आए जिनमें कांग्रेस सर्वाधिक सीटों पर जीत हासिल करती नजर आई। वहीं अब जब कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान के लिए महज 23 दिन शेष बचे हैं, इसी एशियानेट न्यूज-जन की बात जनमत सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी की गई है।
कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
एशियानेट न्यूज-जन की बात जनमत सर्वेक्षण ( Asianet News-Jan Ki Baat opinion poll prediction) भविष्यवाणी के अनुसार कर्नाटक आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है।
सर्वेक्षण रिपोर्ट ने भविष्यवाणी की है कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद का है ये सबसे लेटेस्ट सर्वे
चुनाव की तारीखों की घोषणा के चंद दिन पहले से शुरू हुए इस सर्वेक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों में 30,000 ने जनमत सर्वेक्षण में भाग लिया था। ये सर्वे 25 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किया गया था और कर्नाटक चुनाव की तारीख 29 मार्च को घोषित हुई थी। इसलिए ये सर्वे चुनाव की तारीखों की घोषणा के चंद दिन पहले शुरू और 11 अप्रैल को खत्म हुआ।
कर्नाटक की जनता का क्या है मूड?
इससे पहले जो भी ओपिनियन पोल के अन्य सर्वे हुए वो चुनाव की तारीख के ऐलान के पहले के थे, इसलिए ये जन की बात सर्वे रिपोर्ट सबसे ताजा सर्वे है जिससे कर्नाटक की जनता के मूड का पता चल रहा है कि जनता किसी भी पार्टी को बहुमत देकर सत्ता पर बैठाती नहीं नजर आ रही है।
जानें भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस को कितनी मिल रही सीट
इस सर्वे में दावा किया गया है कि भाजपा 98-109 सीटों पर जीत हासिल करेगी वहीं सत्ता में वापस आने का सपना देख रही कांग्रेस के 89-97 सीटें जीतने का अनुमान है। जेडीएस को 25 से 29 सीटों के बीच जीत की उम्मीद है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में जेडीएस फिर से किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।
जानें किस क्षेत्र में भाजपा करेगी अच्छा प्रदर्शन
इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है जबकि तटीय कर्नाटक में मजबूत पकड़ जारी है। हालांकि उसे मध्य कर्नाटक में वोटों का एक बड़ा हिस्सा गंवाना तय है।
2018 के चुनाव में सटीक निकला था जन की बात का सर्वे
गौरतलब है कि2018 में कर्नाटक विधासभा चुनाव से पहले जन की बात सर्वे में बीजेपी को 95-114 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था और अंत में भाजपा 104 सीटें जीतने में कामयाब हुई है। इसने सबसे पुरानी पार्टी को 75 से 82 सीटें जीतने की भी भविष्यवाणी की थी और उसे 81 सीटें मिली थीं। सर्वे में कहा गया है कि जेडीएस को 32 से 43 सीटें मिलेंगी और उसे 37 सीटों पर उसने जीत हासिल की थी।
2023 में पार्टियां कैसा प्रदर्शन करेंगी?
पुराना मैसूरु क्षेत्र: 12 बीजेपी, 23 कांग्रेस, 22 जेडीएस
बेंगलुरु: भाजपा 15 कांग्रेस 14, जेडीएस 4
मध्य कर्नाटक: भाजपा13, कांग्रेस 12, जेडीएस 1
हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र: भाजपा 16, कांग्रेस 23, जेडीएस 1
मुंबई कर्नाटक: भाजपा 31, कांग्रेस 19, जेडीए 0
तटीय कर्नाटक: भाजपा 16, कांग्रेस 3, जेडीएस 0
याद रहे कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कर्नाटक में 10 मई को एक चरण में आयोजित किया जाएगा और चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications