Jan Ki Baat Exit Poll: यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में BJP सरकार, गोवा में मामला फंसा, पंजाब में AAP
नई दिल्ली, 07 मार्च: देश के पांच राज्य पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। सोमवार को यूपी में 7वें और आखिरी चरण के तहत वोटिंग की गई। ऐसे में जैसे ही वोटिंग खत्म हुई तो एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है, जिसमें बताया जा रहा है कि इन पांच चुनावी राज्यों में कौन सी पार्टी अपना दम दिखाएगी और किसका पलड़ा भारी होगा। हालांकि ये सिर्फ एग्जिट पोल होते हैं, जिसके जरिए सिर्फ कयास लगाए जाते हैं कि क्या हो सकता है? असली तस्वीर 10 मार्च को मतगणना के बाद ही साफ हो पाती है। ऐसे में 'जन की बात' के एग्जिट पोल क्या कहते हैं, जानिए...

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन उससे पहले 'जन की बात' के एग्जिट पोल क्या कहतें हैं, जरा उसे जान लेते हैं। 'जन की बात' के एग्जिट पोल बताए रहे हैं कि किस राज्य में किस पार्टी का डंका बज सकता है, किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल
'जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एक बार फिर से बीजेपी अपनी सरकार बनती नजर आ रही है। कुल 403 सीटों में से बीजेपी के हिस्से में 222 से 260 मिलने का दावा किया जा रही है, जबकि सपा को 135 से 165 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं बीएसपी को 4 से 9, कांग्रेस को 1 से 3 और अन्य को 3 से 4 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा।
मणिपुर का एग्जिट पोल
'जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में फिर से बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। न्यूज चैनल इंडिया न्यूज पर जारी किए गए एग्जिट पोल में बताया जा रहा है कि मणिपुर की कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 23 से 28 सीटें, कांग्रेस को 10 से 14, एनपीपी को 7 से 8, एनपीएफ को 5 से 8, जेडीयू को 5 से 7 और आईएनीडी को 2 से 3 सीटें मिलती नजर आ रही है।
उत्तराखंड का एग्जिट पोल
उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार वापस आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी फिर से सत्ता में रिटर्न होगी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड की 70 सीटों में से 32 से 41 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 27 से 35 सीटें, बीएसपी को 1 सीट, आप को एक सीट और अन्य को 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
पंजाब का एग्जिट पोल
पंजाब में बड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। कुल 117 सीटों में से आप को यहां 60 से 84 सीटों का बड़ा आंकड़ा मिल रही है। वहीं कांग्रेस को 31 से 18 सीटों के बीच संतोष करना पड़ेगा। साथ ही शिअद को 19 से 12, बीजेपी+ को 07 से 03 सीटें मिलती नजर आ रही है।
गोवा का एग्जिट पोल
गोवा की तस्वीरें साफ नहीं हो पाई है। यहां बीजेपी और कांग्रेस में बड़ी टक्कर साबित हो रही है। कुल 40 सीटों में से भाजपा को 13 से 19, कांग्रेस को 19 से 14, आप को 05 से 03, एमजीपी को 02-01 और अन्य को 01 से 03 सीटें मिलती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि फिलहाल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार है। इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications